अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच टीम ने आज बैठक करके उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन को पत्र भेजकर अंकिता भंडारी के हत्यारे पुलकित आर्य के परिवार की फर्म/कंपनियों को सरकारी टेंडर और ठेकों में ब्लैक लिस्ट करने की मांग करने का निर्णय लिया । इसी क्रम में मुख्य सचिव के लिए पत्र भी तैयार कर भेजा गया ।
मंच की कमला पंत ने कहा कि यह कितने दुःख की बात है कि एक तरफ अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं और दूसरी तरफ पुलकित आर्य के पिता और भाई की फर्म को उत्तराखंड सरकार द्वारा दवाई सप्लाई करने का ठेका दिया जा रहा है।
मंच ने मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र के ज़रिए मुख्यमंत्री धामी जी और भाजपा सरकार से पूछा है कि क्या वो अंकिता भंडारी के हत्यारे के परिवार के साथ खड़ी है?
मंच ने पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य, भाई अंकित आर्य और मां के स्वामित्व की सभी फर्म और कंपनियों को उत्तराखंड सरकार के सरकारी टेंडर और ठेकों में ब्लैक लिस्ट करने की मांग रखी है।
बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो मंच आंदोलन की रूपरेखा तय करेगा। पीड़ित परिवार को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।
मंच ने यह भी निर्णय लिया कि एक – दो दिनों के भीतर ही मंच का एक प्रतिनिधिमंडल समय लेकर मिलने जाऐगा ।
So, I gave sv88top a shot. Seems pretty solid. Anyone else tried it out? Let me know your thoughts. Here’s the link sv88top.
If you’re looking for a good apk to play, 7gameasiaapk is the one to go for! Check it out right now! check it out at 7gameasiaapk
Fancy a spin? 1xSlots has got a proper collection of games. I gave it a whirl the other night and had a right laugh. Give 1xslots a go if you’re feeling lucky!