टिहरी में सड़क हादसे में डंपर चालक और एक महिला की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है.![]()
टिहरी: टिहरी के भद्रकाली तिराहे से आगे सुबह एक डंपर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में वाहन चालक और एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि ट्रक सड़क से सीधे 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा. वहीं ट्रक के साथ सड़क पर लगे 2 कंक्रीट के डिवाइडर सीधे सड़क के बायी ओर नीचे झोपड़ी में रह रही महिला के ऊपर जा गिरे. जिससे महिला की भी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जिसके बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
गौर हो कि टिहरी जनपद में एक डंपर हादसे का शिकार हो गया. डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया. हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के दौरान सड़क पर लगे 2 कंक्रीट के डिवाइडर सीधे सड़क के बायी ओर नीचे झोपड़ी में रह रही महिला के ऊपर जा गिरे. जिससे महिला की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम एवं स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर तत्काल रेस्क्यू करते हुए डिवाइडर के नीचे दबी महिला को निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.
वाहन चालक को टीम के पहुंचने से पहले ही अस्पताल पहुंचा दिया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान चालक फारुख बहादरपुर लक्सर हरिद्वार निवासी और महिला कौशल्या ( उम्र 42 वर्ष) पत्नी सुरेश निवासी बावाडी शिवपुरी के रूप में हुई. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
गौर हो कि जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. पूर्व में भी सड़क हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है. वहीं 23 अप्रैल 2026 को टिहरी जिले के चंबा क्षेत्र में चंबा–कोटी मार्ग पर नैल के पास एक बोलेरो कैंपर वाहन गहरी गहरी खाई में गिर गया था. इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. जबकि, 2 लोगों का रेस्क्यू किया गया है.