लखनऊ आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रवासी उत्तराखण्डियों ने किया आत्मीय स्वागत..

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के शेषावतार भगवान श्री लक्ष्मण जी की पावनस्थली तथा कला व संस्कृति की समृद्ध धरा लखनऊ पहुंचने पर अमौसी एयरपोर्ट पर प्रवासी उत्तराखण्डी भाई-बहनों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

प्रवासी उत्तराखण्डियों ने पारंपरिक स्नेह और अपनत्व के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने गर्मजोशी से भरे स्वागत के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया और प्रवासी उत्तराखण्डियों के योगदान की सराहना की।

एयरपोर्ट पर उल्लासपूर्ण वातावरण देखने को मिला, जहां प्रवासी उत्तराखण्डियों ने देवभूमि से जुड़ी संस्कृति और भावनाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

2 thoughts on “लखनऊ आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रवासी उत्तराखण्डियों ने किया आत्मीय स्वागत..

  1. 188JILI Online Casino Philippines: Quick Login, Easy Register, and App Download for the Best Slot Games. Experience the thrill of 188JILI Online Casino Philippines. Get quick 188JILI login, easy register, and fast 188JILI app download for the best slot games. Join the top-rated 188JILI online casino and start winning today! visit: 188JILICasino

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *